Skip to main content
*प्रैस विज्ञाप्ति* *यमुना परिवार काउंसिल द्वारा माँ यमुना जन्मोत्सव का पर्व आर्या सभागार,* *नियर इस्कॉन मंदिर, दक्षिण दिल्ली में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।* नई दिल्ली। दिनांक 28 मार्च 2026 को यमुना परिवार काउंसिल के तत्वाधान में आयोजित श्री यमुने महारानी जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के कोने-कोने से बड़ी संख्या में यमुना साधक व भक्तगण मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम का सफल संचालन यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने किया। इस मौके पर अहमदाबाद, गुजरात से सुप्रसिद्ध प्रवक्ता परम पूज्य वैष्णव हृदय सम्राट वैष्णवाचार्य 108 श्री युदनाथ जी महोदयश्री ने ‘यमुना कथा’ सुनाकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी यमुना भक्तों को मां यमुना जी के प्रति अटूट प्रेम व श्रद्धाभाव जागृत करते हुए भाव-विभोर किया। इस सुअवसर पर सुप्रसिद्ध कलाकार श्री विक्की उपाध्याय द्वारा कृष्ण कालिंदी विवाह की अद्भुत प्रस्तुति का आयोजन भी किया गया। विक्की उपाध्याय द्वारा मां यमुना जी के सुन्दर व मनोरम गीतों से सभी यमुना भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस भव्य व दिव्य कार्यक्रम में अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक व विश्वविख्यात संत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच पर उपस्थित समस्त यमुना साधकों व काउंसिल को आश्वस्त किया कि वास्तव में इस प्रकार के कार्यक्रम हृदय को भाव-विभोर करते हुए मां यमुना जी के प्रति समर्पण की भावना उत्पन्न करते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि हमारा निरन्तर प्रयास है कि आने वाले दिनों में हम कांउसिल के साथ लगातार कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, इस काउंसिल के माध्यम से मां यमुना जी का कायाकल्प हो, यही मेरा अटूट विश्वास है। साथ ही इस मौके पर पूज्य वैष्णव हृदय सम्राट वैष्णवाचार्य 108 श्री युदनाथ जी महोदयश्री ने मंच पर उपस्थित सभी यमुना भक्तों को यमुना कथा सुनाने के साथ-साथ मां यमुना जी स्वच्छता हेतु मां यमुना-शपथ ग्रहण करायी। इस कार्यक्रम में श्री धाम वृंदावन से पूज्य आचार्य मधुसूदन शास्त्री ने भी मां यमुना जी के स्वच्छता, निर्मलता व अविरलता हेतु सभी यमुना भक्तों से सच्चे मन व भाव से जुड़कर मां यमुना जी की सेवा करने की अपील की। इस सुअवसर पर दिल्ली व अन्य प्रदेशों से चलकर आये पूज्य संतगणों का संगम मौजूद रहा तथा उनका आशीर्वाद सभी को इस मौके पर प्राप्त हुआ। मां यमुना जन्मोत्सव कार्यक्रम में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु जी का शुभकामना-संदेश भी काउंसिल को प्राप्त हुआ। साथ ही भारत के 14वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का भी शुभकामना-संदेश प्राप्त होने के साथ ही राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी का भी शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ। इस भव्य व दिव्य कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय (भारत सरकार) से प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक श्री विजय कुमार सिंह, साकेत के पूर्व विधायक व दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष श्री डॉ. विजय जौली, स्वाभिमान देश के संस्थापक श्री सुरेन्द्र बिधूड़ी, इस्कॉन मंदिर से पूज्य बलभद्र दास प्रभु जी व पूज्य महामंत्र दास प्रभु जी, देव उत्थान चार धाम समिति के सदस्य श्री महेन्द्र शर्मा, मरघट वाले प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत पूज्य वैभव गुरू जी, ब्रज कला केन्द्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वासुदेव गर्ग, प्रगतिशील क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, यमुना परिवार काउंसिल के संरक्षक डॉ. एस.एस. अग्रवाल, दिल्ली से प्रबुद्ध समाजसेविका श्रीमती रंजना गर्ग सहित व अनेकों पूज्य संतगण व वरिष्ठ नेतागण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कांउसिल के निदेशक श्री गर्ग ने मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगणों, संतगणों व कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत करते अपने संबोधन में मां यमुना जी के जयघोष के बाद यह बताया कि मां यमुना जी सेवा ही हमारा मूल लक्ष्य है, इस कार्य को हम निरंतर समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर जारी रखेंगे। इस सुवअसर पर श्री आदर्श कुमार गेंद, श्री प्रवेश अग्रवाल, श्री राहुल गुप्ता, श्री मुकेश सोलंकी, श्रीमती कंचन गर्ग, श्री योगेश टंडन सहित अनेकों कार्यकर्ता व यमुना साधक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ। *कंचन गर्ग* (विपणन प्रमुख) *आदर्श कुमार गेंद* (कार्यक्रम संयोजक)
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment