प्रेस विज्ञप्ति दिल्ली सरकार द्वारा घोषित यमुना सफाई कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना घाटों पर यमुना परिवार काउंसिल द्वारा विशाल श्रमदान एवं महासफाई अभियान संपन्न। काउंसिल के यमुना साधकों ने निभाई सक्रिय भूमिका, स्वच्छ एवं निर्मल यमुना के लिए जनजागरण का संदेश। नई दिल्ली, 14 जून 2026। दिल्ली सरकार द्वारा घोषित यमुना कार्यक्रम के अंतर्गत (रविवार) 14 जून 2026 को यमुना परिवार काउंसिल के तत्वावधान में यमुना घाटों पर विशाल श्रमदान एवं महासफाई अभियान (डमहं ब्समंदपदह क्तपअम) का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान प्रातः 6 बजे से कालिंदी कुंज घाट (दक्षिण दिल्ली) एवं सूर यमुना घाट (वजीराबाद) पर एक साथ संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों, श्रद्धालुओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में साफ व स्वच्छ यमुना जी हेतु संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और उसे धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। साथ ही माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की यमुना पुनर्जीवन रणनीति, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के यमुना सफाई अभियान तथा केन्द्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी की यमुना संरक्षण एवं पुनरुद्धार संबंधी कार्ययोजनाओं के प्रति जनसमर्थन व्यक्त करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने यमुना तटों पर फैले प्लास्टिक, कूड़े-कचरे, पूजा सामग्री के अवशेष एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर घाटों की व्यापक सफाई की। इसके साथ ही उपस्थित नागरिकों को यमुना संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक भी किया गया। यमुना परिवार काउंसिल ने इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों तथा स्वयंसेवकों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया। काउंसिल लंबे समय से माँ यमुना की निर्मलता, अविरलता एवं स्वच्छता के लिए जन-जागरण, सफाई अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सहभागिता के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने सभी स्वयंसेवकों, सहयोगी संस्थाओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि एक सतत सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यमुना परिवार काउंसिल भविष्य में भी ऐसे श्रमदान, जनजागरण एवं स्वच्छता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी। श्री गर्ग जी ने सभी दिल्लीवासियों से आह्वान किया कि वे यमुना संरक्षण के इस जनअभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, निर्मल एवं जीवनदायिनी यमुना के निर्माण में योगदान दें।












































 

Comments