(प्रेस विज्ञाप्ति) ‘‘हमारी यमुना, हमारी जिम्मेदारी’’ के संदेश के साथ सम्पन्न हुई यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 नई दिल्ली, 30 अगस्त 2026। माँ यमुना जी की स्वच्छता, संरक्षण एवं प्राकृतिक स्वरूप की पुनर्स्थापना के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यमुना परिवार काउंसिल द्वारा रविवार को ‘‘यमुना गौरव पद यात्रा 1.0’’ का आयोजन किया गया। हमारी यमुना, हमारी जिम्मेदारी के संदेश के साथ आयोजित इस जन-जागरूकता पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता करते हुए माँ यमुना जी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 का शुभारंभ लोक माता अहिल्या बाई होलकर धर्मशाला, मेन बालाजी मंदिर मार्ग, सोनिया विहार से हुआ। पदयात्रा सर्विस रोड, सोनिया विहार से होते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर, ढाई पुस्ता पार्क एवं सोनिया विहार के विभिन्न क्षेत्रों से होकर यमुना तट तक पहुँची। पदयात्रा के दौरान लोगों को यमुना में गंदगी न फैलाने, कूड़ा-कचरा नदी एवं उसके आसपास न डालने, यमुना तटों को स्वच्छ रखने तथा यमुना के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया। पदयात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यमुना केवल एक नदी नहीं, अपितु हमारी आस्था, संस्कृति, पर्यावरण और जीवन से जुड़ी हुई जीवनधारा है, इसलिए इसके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। इस अवसर पर यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक कपिल गर्ग ने कहा कि माँ यमुना हमारी आस्था और हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। यमुना की स्वच्छता और संरक्षण केवल सरकार अथवा किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 के माध्यम से हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को यमुना के प्रति जागरूक करना और लोगों को इस अभियान से जोड़ना है। जब जनभागीदारी बढ़ेगी, तभी यमुना संरक्षण का संकल्प एक बड़े जन-अभियान का रूप लेगा। यमुना परिवार काउंसिल आगे भी निरंतर जन-जागरूकता, स्वच्छता, श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाती रहेगी। यमुना परिवार काउंसिल के महाआरती संयोजक मुकेश सोलंकी ने कहा कि माँ यमुना के प्रति हमारी आस्था तभी सार्थक होगी, जब हम उनकी स्वच्छता और संरक्षण के लिए अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएँ। यमुना तटों पर स्वच्छता बनाए रखना, गंदगी न फैलाना और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आज की पदयात्रा के माध्यम से लोगों में यमुना संरक्षण के प्रति जागरूकता और सहभागिता का सकारात्मक संदेश गया है। आने वाले समय में भी यमुना परिवार काउंसिल जनभागीदारी के साथ यमुना संरक्षण के विभिन्न अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाएगी। साथ ही महाआरती सह-संयोजक कंचन गर्ग ने कहा कि माँ यमुना हमारी आस्था, संस्कृति और हमारी आने वाली पीढ़ियों से जुड़ी हैं। यमुना संरक्षण के अभियान में महिलाओं, युवाओं एवं परिवारों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज की पदयात्रा ने यह संदेश दिया है कि यदि समाज एकजुट होकर संकल्प ले तो यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के लिए निश्चित रूप से सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक परिवारों और नागरिकों को इस जन-जागरूकता अभियान से जोड़ा जाए। यमुना परिवार काउंसिल द्वारा यमुना जी की स्वच्छता, निर्मलता एवं प्राकृतिक स्वरूप की पुनर्स्थापना के लिए जनभागीदारी को निरंतर बढ़ाया जाएगा। यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 में संत-महात्माओं, प्रबुद्ध समाजसेवियों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नेताओं, यमुना साधकों, युवाओं, महिलाओं, स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर यमुना संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विभिन्न वर्गों की इस सामूहिक सहभागिता ने पदयात्रा को एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप प्रदान किया और यह संदेश दिया कि माँ यमुना के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। संस्था द्वारा आने वाले समय में भी स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जन-जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा। यमुना परिवार काउंसिल ने यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 में सहभागी बनने वाले सभी संत-महात्माओं, प्रबुद्ध समाजसेवियों, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों, यमुना साधकों, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगियों के साथ-साथ कार्यक्रम को अपने समाचार माध्यमों के द्वारा जन-जन तक पहुँचाने वाले सभी पत्रकार एवं मीडिया बंधुओं व प्रशासन आदि का हृदय से आभार व्यक्त किया। यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 का मूल संदेश यही रहा कि एक कदम यमुना के नाम, एक संकल्प स्वच्छ यमुना के नाम। यमुना परिवार काउंसिल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे माँ यमुना जी को स्वच्छ, निर्मल एवं सुरक्षित बनाने के इस जन-अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। यात्रा में विशेष रूप से श्रीमती रेनू मित्तल, श्री महेन्द्र शर्मा पंडित जी, श्री धर्म सिंह, श्री राहुल गुप्ता, श्री रोहित गुलाटी आदि का विशेष योगदान रहा । !! जय माँ यमुने !!

 (प्रेस विज्ञाप्ति)

‘‘हमारी यमुना, हमारी जिम्मेदारी’’ के संदेश के साथ सम्पन्न हुई यमुना गौरव पद यात्रा 1.0
नई दिल्ली, 30 अगस्त 2026। माँ यमुना जी की स्वच्छता, संरक्षण एवं प्राकृतिक स्वरूप की पुनर्स्थापना के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यमुना परिवार काउंसिल द्वारा रविवार को ‘‘यमुना गौरव पद यात्रा 1.0’’ का आयोजन किया गया। हमारी यमुना, हमारी जिम्मेदारी के संदेश के साथ आयोजित इस जन-जागरूकता पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता करते हुए माँ यमुना जी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 का शुभारंभ लोक माता अहिल्या बाई होलकर धर्मशाला, मेन बालाजी मंदिर मार्ग, सोनिया विहार से हुआ। पदयात्रा सर्विस रोड, सोनिया विहार से होते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर, ढाई पुस्ता पार्क एवं सोनिया विहार के विभिन्न क्षेत्रों से होकर यमुना तट तक पहुँची। पदयात्रा के दौरान लोगों को यमुना में गंदगी न फैलाने, कूड़ा-कचरा नदी एवं उसके आसपास न डालने, यमुना तटों को स्वच्छ रखने तथा यमुना के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया। पदयात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यमुना केवल एक नदी नहीं, अपितु हमारी आस्था, संस्कृति, पर्यावरण और जीवन से जुड़ी हुई जीवनधारा है, इसलिए इसके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।
इस अवसर पर यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक कपिल गर्ग ने कहा कि माँ यमुना हमारी आस्था और हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। यमुना की स्वच्छता और संरक्षण केवल सरकार अथवा किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 के माध्यम से हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को यमुना के प्रति जागरूक करना और लोगों को इस अभियान से जोड़ना है। जब जनभागीदारी बढ़ेगी, तभी यमुना संरक्षण का संकल्प एक बड़े जन-अभियान का रूप लेगा। यमुना परिवार काउंसिल आगे भी निरंतर जन-जागरूकता, स्वच्छता, श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाती रहेगी।
यमुना परिवार काउंसिल के महाआरती संयोजक मुकेश सोलंकी ने कहा कि माँ यमुना के प्रति हमारी आस्था तभी सार्थक होगी, जब हम उनकी स्वच्छता और संरक्षण के लिए अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएँ। यमुना तटों पर स्वच्छता बनाए रखना, गंदगी न फैलाना और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आज की पदयात्रा के माध्यम से लोगों में यमुना संरक्षण के प्रति जागरूकता और सहभागिता का सकारात्मक संदेश गया है। आने वाले समय में भी यमुना परिवार काउंसिल जनभागीदारी के साथ यमुना संरक्षण के विभिन्न अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाएगी। साथ ही महाआरती सह-संयोजक कंचन गर्ग ने कहा कि माँ यमुना हमारी आस्था, संस्कृति और हमारी आने वाली पीढ़ियों से जुड़ी हैं। यमुना संरक्षण के अभियान में महिलाओं, युवाओं एवं परिवारों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज की पदयात्रा ने यह संदेश दिया है कि यदि समाज एकजुट होकर संकल्प ले तो यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के लिए निश्चित रूप से सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक परिवारों और नागरिकों को इस जन-जागरूकता अभियान से जोड़ा जाए।
यमुना परिवार काउंसिल द्वारा यमुना जी की स्वच्छता, निर्मलता एवं प्राकृतिक स्वरूप की पुनर्स्थापना के लिए जनभागीदारी को निरंतर बढ़ाया जाएगा। यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 में संत-महात्माओं, प्रबुद्ध समाजसेवियों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नेताओं, यमुना साधकों, युवाओं, महिलाओं, स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर यमुना संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विभिन्न वर्गों की इस सामूहिक सहभागिता ने पदयात्रा को एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप प्रदान किया और यह संदेश दिया कि माँ यमुना के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। संस्था द्वारा आने वाले समय में भी स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जन-जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा। यमुना परिवार काउंसिल ने यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 में सहभागी बनने वाले सभी संत-महात्माओं, प्रबुद्ध समाजसेवियों, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों, यमुना साधकों, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगियों के साथ-साथ कार्यक्रम को अपने समाचार माध्यमों के द्वारा जन-जन तक पहुँचाने वाले सभी पत्रकार एवं मीडिया बंधुओं व प्रशासन आदि का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यमुना गौरव पद यात्रा 1.0 का मूल संदेश यही रहा कि एक कदम यमुना के नाम, एक संकल्प स्वच्छ यमुना के नाम। यमुना परिवार काउंसिल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे माँ यमुना जी को स्वच्छ, निर्मल एवं सुरक्षित बनाने के इस जन-अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। यात्रा में विशेष रूप से श्रीमती रेनू मित्तल, श्री महेन्द्र शर्मा पंडित जी, श्री धर्म सिंह, श्री राहुल गुप्ता, श्री रोहित गुलाटी आदि का विशेष योगदान रहा ।
!! जय माँ यमुने !!




















































































Comments