Posts

Showing posts from October, 2026

आज 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति, 5, तीस जनवरी मार्ग में आयोजित *प्रार्थना सभा* में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूज्य बापू महात्मा गांधी जी को श्रद्धापूर्वक नमन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति, सेवा एवं मानवता के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रार्थना सभा में भाई बलदीप सिंह जी द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय संगीत ने वातावरण को आध्यात्मिक एवं भावपूर्ण बना दिया। इस गरिमामयी अवसर पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष आदरणीय श्री विजय गोयल जी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में आयोजित यह प्रार्थना सभा अत्यंत गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उनके कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने बापू के सत्य, अहिंसा एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इस पावन अवसर पर यमुना परिवार काउंसिल के प्रशासनिक सह-प्रभारी श्री आदर्श कुमार जी के साथ उपस्थित होकर बापू के आदर्शों को स्मरण करने और उनके विचारों को आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, इस अवसर पर सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सद्भाव, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने तथा बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें। कपिल गर्ग निदेशक, यमुना परिवार काउंसिल #गांधीजयंती #महात्मागांधी #gandhijayantispecial #MahatmaGandhiJayanti #gandhismritidarshansamiti #उपराष्ट्रपति #सीपीराधाकृष्णन #CPRadhakrishnan #प्रधानमंत्री #नरेंद्रमोदीजी #NarendraModi #PMModiji #विजयगोयल #VijayGoel #यमुनापरिवारकाउंसिल #kapilgarg

Image