माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ अभियान के तहत भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया, जिसमें उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर दिया। नई दिल्ली। दिनांक 22.01.2025 विश्व के यशस्वी नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ नरेन्द्र मोदी ऐप के माध्यम से भाजपा बूथ कार्यकर्त्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने, मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में प्रेरित करने और पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने की अपील की। उनका संदेश था कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत“ अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने का मुख्य आधार है। इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन श्री कपिल गर्ग (सह-संयोजक, सांस्कृतिक विभाग, दक्षिण दिल्ली लोकसभा, भाजपा) व श्रीमती कंचन गर्ग (उपाध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा, दक्षिणी दिल्ली, भाजपा) द्वारा किया गया। यह आयोजन कालकाजी स्थित कार्यालय (E-89) में हुआ, इस संवाद कार्यक्रम में श्री बलराम बिंदल जी (पूर्व जिलाध्यक्ष, दक्षिण दिल्ली व संयोजक, कालकाजी विधानसभा, भाजपा), सुश्री टीना बैन्टीक जी (सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा, भाजपा), श्रीमती सीमा सिंह जी (प्रदेश उपाध्यक्षा, दक्षिण दिल्ली, महिला मोर्चा व प्रभारी, महिला मोर्चा, भाजपा), श्रीमती अलका भाटिया जी (महामंत्री महिला मोर्चा, फरीदाबाद व सहयोगी, सोशल मीडिया महिला मोर्चा, भाजपा), श्रीमती आशा भारद्वाज जी (जिला अध्यक्षा, पलवल व प्रवासी कालकाजी विधानसभा, भाजपा), क्षेत्र की महिलाओं और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय“ और भारतीय जनता पार्टी , *जिंदाबाद“ के नारों से वातावरण गूँज उठा, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और उत्साह भर गया । अंत में जिला महिला मोर्चा, दक्षिण दिल्ली की उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन गर्ग ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का परिचय कराया और सभी का आभार व्यक्त किया।















 

Comments

Popular posts from this blog

Interview given outside MCD Primary School , K-Block , Kalkaji. Kapil Garg Co-convener, Cultural Department, South Delhi, Lok Sabha, BJP . MCD प्राइमरी स्कूल , K–ब्लॉक , कालकाजी के बाहर दिया गया साक्षात्कार | कपिल गर्ग सह–संयोजक, सांस्कृतिक विभाग , दक्षिण दिल्ली, लोकसभा ,भाजपा

Recently, met Shri Atul Garg Ji, Lok Sabha MP from Ghaziabad, Uttar Pradesh and co-in-charge of Delhi Assembly elections, at the BJP headquarters and informed him about the activities of Yamuna Parivar related to Yamuna ji in Delhi. Kapil Garg, Director, Yamuna Parivar Council बीते दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लोकसभा सांसद व दिल्ली विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी श्रीमान अतुल गर्ग जी से भाजपा मुख्यालय में भेंट हुई व उन्हें दिल्ली में यमुना जी से संबंधित यमुना परिवार की गतिविधियों की जानकारी दी। कपिल गर्ग, निदेशक, यमुना परिवार काउंसिल