Skip to main content
02 मई, 2025, अंतरराष्ट्रीय संत गौ गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल ‘‘मणि’’ जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित धेनु मानस गौ कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीमती शांति सिंह जी (जिला महामंत्री, महिला मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर, भाजपा) द्वारा आमंत्रित किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान यमुना परिवार काउंसिल द्वारा श्रीमती शांति सिंह जी, श्रीमान् कमल किशोर पंडित जी, श्री नवानी जी एवं श्रीमती लता जी को श्रीमती कंचन गर्ग (जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, दक्षिण दिल्ली जिला) द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नयन का माध्यम बना, बल्कि गौ संरक्षण, संस्कृति और सेवा भावना का संदेश भी जनमानस तक पहुँचा रहा है। मैं दिव्य गौ कथा आयोजन समिति का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। कपिल गर्ग निदेशक यमुना परिवार काउंसिल
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment