Skip to main content
आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को श्री सुभाष चौधरी जी (वरिष्ठ जन संपर्क प्रमुख, यमुना परिवार काउंसिल) के सादर निमंत्रण पर यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग, ग्रीनफील्ड्स, फरीदाबाद स्थित निवास पर आयोजित ’अमृत वचन एवं सत्संग’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर कालकाजी सिनियर सिटिज़न फोरम के अध्यक्ष श्री वाई.एन. शर्मा जी मौजूद रहे। इस पावन अवसर पर सत्संग, आध्यात्मिक चिंतन एवं श्रद्धाभाव से परिपूर्ण वातावरण में उपस्थित होकर कपिल गर्ग जी ने आयोजक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी के मंगल, सद्भाव और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की। !! जय माँ यमुने !!
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment