Surrounded by the waves of the Arabian Sea and illuminated by faith and history, Dwarkadhish Temple, where the city of Lord Krishna, Dwarka, still vibrates with devotion. In this sacred abode, had the blessed opportunity to have divine darshan of Dwarkadhish Ji along with father Shri Pannalal Garg Ji, mother Smt. Rita Devi Garg, and wife Smt. Kanchan Garg. Amid the cool sea breeze and the ancient spire lines of the temple, the echo of bells and the sound of Vedic chants provide an extraordinary sense of peace to the mind. It is believed that this is the very holy place where Lord Krishna established his karmabhoomi, and even today devotees experience spiritual energy upon visiting here. Dwarkadhish Temple is not merely a pilgrimage site, but a living symbol of Indian culture, faith, and history, where every step fills the heart with devotion and belief. Kapil Garg Director Yamuna Parivar Council अरब सागर की लहरों से घिरा, आस्था और इतिहास से आलोकिक द्वारकाधीश मंदिर, जहाँ श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका आज भी भक्तिभाव से स्पंदित होती है। इसी पावन धाम में पूज्य पिताश्री श्री पन्नालाल गर्ग जी, पूज्य माताश्री श्रीमती रीता देवी गर्ग तथा धर्मपत्नी श्रीमती कंचन गर्ग के साथ द्वारकाधीश जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समुद्र की शीतल हवाओं और मंदिर की प्राचीन शिखर रेखाओं के मध्य, घंटों की गूंज और वैदिक मंत्रों की ध्वनि मन को अद्भुत शांति प्रदान करती है। मान्यता है कि यही वह पावन स्थल है जहाँ श्रीकृष्ण ने अपनी कर्मभूमि बसाई थी, और आज भी श्रद्धालु यहाँ आकर आत्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। द्वारकाधीश मंदिर केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और इतिहास का जीवंत प्रतीक है, जहाँ प्रत्येक कदम भक्ति और विश्वास से भर उठता है। कपिल गर्ग निदेशक यमुना परिवार काउंसिल #dwarkadhish #dwarkadhish_temple #gujarat





 

Comments