’प्रेस विज्ञप्ति’ ’यमुना परिवार काउंसिल, कालकाजी पीपल्स फाउंडेशन एवं कालकाजी सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में सामूहिक रूप से देखा व सुना गया। ’नई दिल्ली, 28 जून 2026।’ ’यमुना परिवार काउंसिल, कालकाजी पीपल्स फाउंडेशन एवं कालकाजी सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम’ के संयुक्त तत्वावधान में माननीय ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी’ के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘ ’मन की बात’ ’ (135वाँ एपिसोड) का कालकाजी सीनियर सिटीजन फोरम के प्रांगण (एम.सी.डी. कम्युनिटी सेंटर, कालकाजी) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कालकाजी क्षेत्र से वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि दास प्रेम एवं श्री सुभाष चौधरी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं गरिमामय ढंग से किया गया। इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग के विशेष प्रयास एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व एवं समर्पण के कारण कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति पर प्रकाश डालते हुए भारतीय नौसेना में शामिल स्वदेशी युद्धपोतों तथा मेड इन इंडिया सी-295 विमान का उल्लेख किया और कहा कि समुद्र से लेकर आकाश तक भारत आज अधिक सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री जी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक सफलता, भारत की विश्व योगासन प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि तथा योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरक मिसाल के रूप में महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार द्वारा विवाह समारोह में हजारों लोगों का दुर्घटना बीमा कराने की सराहना की तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में असम की हरगिला आर्मी, मध्य प्रदेश के राजगढ़ की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक कचरे से इको-ब्रिक्स बनाने की पहल तथा मेघालय के लिविंग रूट ब्रिजों के संरक्षण को जनभागीदारी के उत्कृष्ट उदाहरण बताया। अपने संबोधन में उन्होंने नागालैंड की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाली फुटबॉल लीगों, नालंदा विश्वविद्यालय में शास्त्रार्थ की प्राचीन परंपरा के पुनर्जीवन, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस की नई पहल तथा विश्वभर में भारतीय संस्कृति के बढ़ते प्रभाव का भी उल्लेख किया। आगामी गणेश उत्सव के संदर्भ में प्रधानमंत्री जी ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाने तथा स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया। सभी ने ऐसे जनजागरण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कालकाजी सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम की ओर से निदेशक श्री कपिल गर्ग का विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। फोरम के निदेशक श्री वाई एन शर्मा ने कहा कि सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने और समझने का यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। फोरम के निदेशक श्री वाई. एन. शर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की छोटी-छोटी, किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी बातें प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देती हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को देश, समाज, पर्यावरण, संस्कृति, आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर नई एवं रोचक जानकारियाँ प्राप्त हुईं। उपस्थित सभी नागरिकों ने ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में कवि दास प्रेम जी द्वारा काव्य-पाठ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं माँ यमुना जी तथा भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी उपस्थित जनों ने यमुना प्रसाद ग्रहण किया। ’कार्यालय’ यमुना परिवार काउंसिल 011-41814646

’प्रेस विज्ञप्ति’

’यमुना परिवार काउंसिल, कालकाजी पीपल्स फाउंडेशन एवं कालकाजी सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में सामूहिक रूप से देखा व सुना गया।
’नई दिल्ली, 28 जून 2026।’ ’यमुना परिवार काउंसिल, कालकाजी पीपल्स फाउंडेशन एवं कालकाजी सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम’ के संयुक्त तत्वावधान में माननीय ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी’ के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘ ’मन की बात’ ’ (135वाँ एपिसोड) का कालकाजी सीनियर सिटीजन फोरम के प्रांगण (एम.सी.डी. कम्युनिटी सेंटर, कालकाजी) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  इस अवसर पर कालकाजी क्षेत्र से
 वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि दास प्रेम एवं श्री सुभाष चौधरी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं गरिमामय ढंग से किया गया।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग के विशेष प्रयास एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व एवं समर्पण के कारण कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति पर प्रकाश डालते हुए भारतीय नौसेना में शामिल स्वदेशी युद्धपोतों तथा मेड इन इंडिया सी-295 विमान का उल्लेख किया और कहा कि समुद्र से लेकर आकाश तक भारत आज अधिक सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बन रहा है।
प्रधानमंत्री जी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक सफलता, भारत की विश्व योगासन प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि तथा योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरक मिसाल के रूप में महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक परिवार द्वारा विवाह समारोह में हजारों लोगों का दुर्घटना बीमा कराने की सराहना की तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में असम की हरगिला आर्मी, मध्य प्रदेश के राजगढ़ की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक कचरे से इको-ब्रिक्स बनाने की पहल तथा मेघालय के लिविंग रूट ब्रिजों के संरक्षण को जनभागीदारी के उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
अपने संबोधन में उन्होंने नागालैंड की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाली फुटबॉल लीगों, नालंदा विश्वविद्यालय में शास्त्रार्थ की प्राचीन परंपरा के पुनर्जीवन, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस की नई पहल तथा विश्वभर में भारतीय संस्कृति के बढ़ते प्रभाव का भी उल्लेख किया।
आगामी गणेश उत्सव के संदर्भ में प्रधानमंत्री जी ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाने तथा स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया। सभी ने ऐसे जनजागरण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कालकाजी सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम की ओर से निदेशक श्री कपिल गर्ग का विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। फोरम के निदेशक श्री वाई एन शर्मा ने कहा कि सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने और समझने का यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
फोरम के निदेशक श्री वाई. एन. शर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की छोटी-छोटी, किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी बातें प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देती हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को देश, समाज, पर्यावरण, संस्कृति, आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर नई एवं रोचक जानकारियाँ प्राप्त हुईं। उपस्थित सभी नागरिकों ने ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में कवि दास प्रेम जी द्वारा काव्य-पाठ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं माँ यमुना जी तथा भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी उपस्थित जनों ने यमुना प्रसाद ग्रहण किया।

’कार्यालय’

यमुना परिवार काउंसिल

011-41814646










 

Comments