*प्रेस विज्ञप्ति* *भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का गोविन्दपुरी, कालकाजी (दक्षिण दिल्ली) में देखा व सुना गया।* *नई दिल्ली, 26 जुलाई 2026। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को गोविन्दपुरी, कालकाजी (दक्षिण दिल्ली) में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं यमुना प्रेमियों ने उत्साहपूवक सहभागिता की।* *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, रक्षा एवं अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती उपलब्धियों, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं गणित ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता, खेल जगत में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, वर्षा जल संरक्षण (कैच द रेन अभियान), एक पेड़ माँ के नाम अभियान, प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, वेस्ट टू वेल्थ, लोकल फॉर वोकल, महिला स्वयं सहायता समूहों के नवाचार, भारतीय हस्तकला एवं पारंपरिक कला के संरक्षण, तथा हर घर तिरंगा अभियान जैसे विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दी।* भाजपा नेता *श्री कपिल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ’मन की बात’ कार्यक्रम में दिए गए संदेश केवल प्रेरणादायक नहीं, अपितु प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यबोध का आह्वान हैं।* पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। श्री गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई, 2026 (सोमवार) को दक्षिण दिल्ली स्थित आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस कालकाजी, नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान का आयोजन दिल्ली विकास प्राधिकरण के साथ संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी यमुना साधकों, पर्यावरणविदों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी यमुना साधकों, पर्यावरणविदों, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम ने राष्ट्रसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत एवं जनभागीदारी के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की है। सभी ने संकल्प लिया कि वे इन संदेशों को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखेंगे, अपितु अपने दैनिक जीवन में अपनाकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। उपस्थित सभी लोगों ने 27 जुलाई, 2026 को आयोजित वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने तथा सावन माह में 5 अगस्त से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना से शिवभक्तों की सेवा करने का भी सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ‘जनभागीदारी ही जनशक्ति है और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।’
*प्रेस विज्ञप्ति*
*भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का गोविन्दपुरी, कालकाजी (दक्षिण दिल्ली) में देखा व सुना गया।*
*नई दिल्ली, 26 जुलाई 2026। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को गोविन्दपुरी, कालकाजी (दक्षिण दिल्ली) में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं यमुना प्रेमियों ने उत्साहपूवक सहभागिता की।*
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, रक्षा एवं अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती उपलब्धियों, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं गणित ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता, खेल जगत में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, वर्षा जल संरक्षण (कैच द रेन अभियान), एक पेड़ माँ के नाम अभियान, प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, वेस्ट टू वेल्थ, लोकल फॉर वोकल, महिला स्वयं सहायता समूहों के नवाचार, भारतीय हस्तकला एवं पारंपरिक कला के संरक्षण, तथा हर घर तिरंगा अभियान जैसे विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दी।*
भाजपा नेता *श्री कपिल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ’मन की बात’ कार्यक्रम में दिए गए संदेश केवल प्रेरणादायक नहीं, अपितु प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यबोध का आह्वान हैं।* पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। श्री गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई, 2026 (सोमवार) को दक्षिण दिल्ली स्थित आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस कालकाजी, नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान का आयोजन दिल्ली विकास प्राधिकरण के साथ संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी यमुना साधकों, पर्यावरणविदों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी यमुना साधकों, पर्यावरणविदों, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम ने राष्ट्रसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत एवं जनभागीदारी के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की है। सभी ने संकल्प लिया कि वे इन संदेशों को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखेंगे, अपितु अपने दैनिक जीवन में अपनाकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। उपस्थित सभी लोगों ने 27 जुलाई, 2026 को आयोजित वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने तथा सावन माह में 5 अगस्त से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना से शिवभक्तों की सेवा करने का भी सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ‘जनभागीदारी ही जनशक्ति है और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।’

.jpeg)




.jpeg)

.jpeg)



.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)


.jpeg)
_26-07-2026%20%20%20%20%20%20%20%20%20.jpg)
Comments
Post a Comment