एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत दक्षिण दिल्ली स्थिति आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस, कालकाजी में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।
प्रेस विज्ञप्ति:
*‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत दक्षिण दिल्ली स्थिति आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस, कालकाजी में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।**नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026।* भारत के यशस्वी *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी* द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन से जोड़ने तथा मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए “ *एक पेड़ माँ के नाम* ” अभियान ने देशभर में एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लिया है। इस अभियान के माध्यम से देशवासियों को अपनी माँ के सम्मान एवं स्मृति में एक पौधा लगाने तथा उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित एवं पोषित करने का संदेश दिया जा रहा है। इसी प्रेरणादायी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित दिल्ली के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से *यमुना परिवार काउंसिल* एवं *दिल्ली विकास प्राधिकरण* (DDA) के संयुक्त तत्वावधान में ’ *एक पेड़ माँ के नाम* ’ अभियान के अंतर्गत आस्था कुंज पार्क, गेट नं. 1, नेहरू प्लेस, कालकाजी, दक्षिण दिल्ली में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजसेवी, यमुना साधक, पर्यावरण प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और “ *एक पेड़ माँ के नाम* ” अभियान में उत्सवपूर्ण सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर *दिल्ली विकास प्राधिकरण* (DDA), *आस्था कुंज पार्क* की ओर से *श्री लखपत मीणा जी* (डिप्टी डायरेक्टर), *श्री अजय जी* (असिस्टेंट डायरेक्टर) तथा *श्री अभिषेक पाटीदार जी* (सेक्शन ऑफिसर) की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग रहा। DDA, अधिकारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया।
*यमुना परिवार काउंसिल* के निदेशक *श्री कपिल गर्ग* ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा “ *एक पेड़ माँ के नाम* ” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री *श्रीमती रेखा गुप्ता जी* (दिल्ली सरकार)के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से चल रहे इस अभियान का हिस्सा बनना *यमुना परिवार काउंसिल* के लिए अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है।
*श्री कपिल गर्ग* ने बताया कि “ *एक पेड़ माँ के नाम* ” अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी माँ के सम्मान एवं स्मृति में एक पौधा लगाने, उसकी देखभाल करने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भावनात्मक एवं सामाजिक संकल्प है।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा “ *हर घर पौधा रोपण* ” की भावना को बढ़ावा देते हुए अधिक से अधिक परिवारों एवं नागरिकों को पौधारोपण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है तथा पौधे उपलब्ध कराकर लोगों को अपने घर एवं आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। ऐसे प्रयास दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं वृक्षारोपण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए *यमुना परिवार काउंसिल* को *Certificate of Participation* से सम्मानित किया जाना संस्था के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान केवल यमुना परिवार काउंसिल का नहीं, बल्कि संस्था से जुड़े सभी यमुना साधकों, समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। श्री कपिल गर्ग ने कहा कि यमुना परिवार काउंसिल पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, यमुना संरक्षण एवं स्वच्छ-हरित दिल्ली के संकल्प के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि दक्षिण दिल्ली सहित अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ें, पौधे लगाएँ और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल भी करें।
कार्यक्रम में उपस्थित यमुना साधकों, समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आज लगाएंगे पेड़, कल होगा सुरक्षित भविष्य तथा एक पेड़ माँ के नाम के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
’यमुना परिवार काउंसिल की माँ यमुना महाआरती की सह-संयोजक *श्रीमती कंचन गर्ग* ने कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए DDA, आस्था कुंज पार्क के अधिकारियों, सभी समाजसेवियों, यमुना साधकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं दक्षिण दिल्ली के नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, अपितु हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ’ *एक पेड़ माँ के नाम* ' केवल एक पौधा लगाने का अभियान नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति प्रेम और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।
*माँ के सम्मान में एक पौधा लगाएँ, प्रकृति को जीवन दें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाएँ।*
*यमुना परिवार काउंसिल*, कार्यालय : 011-41814646
Pujya Swami Chidanand Saraswatiji - Muniji Parmarth Niketan Narendra Modi Nitin Nabin Harsh Malhotra Rekha Gupta Delhi Development Authority Ramvir Singh Bidhuri Maya Singh Bisht III PMO India CMO Delhi Yamuna Parivar Council #एकपेड़माँकेनाम #yamunaparivarcouncil #treeplantationcampaignn #GreenDelhi #EnvironmentProtection #plantatree #saveenvironment #DelhiDevelopmentAuthority

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)





Comments
Post a Comment