*भारत मंडपम में गूंजा माँ यमुना संरक्षण का राष्ट्रीय संकल्प, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यमुना संरक्षण को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी*
*IIप्रेस विज्ञप्तिII* *भारत मंडपम में गूंजा माँ यमुना संरक्षण का राष्ट्रीय संकल्प, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यमुना संरक्षण को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी* भारत मंडपम में यमुना परिवार काउंसिल के राष्ट्रीय अभियान एवं जनसंकल्प कार्यक्रम में जुटे जनप्रतिनिधि, पर्यावरणविद्, समाजसेवी, संत व युवा यमुना साधक *नई दिल्ली, 22 नवंबर 2026।* *माँ यमुना जी की अविरलता, निर्मलता एवं स्वच्छता के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यमुना परिवार काउंसिल द्वारा रविवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय अभियान ’माँ यमुना जी का संरक्षण एवं जन-संकल्प’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों, युवाओं एवं यमुना भक्तों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संयोजन काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग एवं यमुना महाआरती की सह-संयोजिका श्रीमती कंचन गर्ग ने किया।* *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला रहे। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के चेयरमैन श्री प्रकाश श्री...