प्रेस विज्ञप्ति मां यमुना को शांत करने के लिए यमुना आरती का आवाहन् दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्रा व समस्त दिल्लीवासियों से आरती करने की अपील नई दिल्ली। यमुना परिवार काउंसिल के तत्वाधान में आज दिनांक 14 जुलाई 2023 को दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के नजदीक यमुना तट पर मां यमुना जी की आरती कर उन्हें मनाया गया। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से यमुना जी अपने पूरे उफान पर हैं और दिल्ली में भयंकर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस मौके पर काउंसिल के पदाधिकारयों, कार्यकर्ताओं, यमुना साधकों व स्थानीय निवासियों द्वारा अक्षरधाम पुल के पास पूर्ण विधि विधान के साथ यमुना जी की आरती की गई तथा उनसे शांत रहने की प्रार्थना की गई। साथ ही इस मौके पर चुनरी व साड़ी आदि भेंट कर मां को मनाने का प्रयास किया गया। आरती के पश्चात् नाव में बैठकर यमुना साधकों द्वारा यमुना जी के बीच में जाकर यमुना जी को वस्त्र आदि प्रदान किये गये। आरती के पश्चात् सभी को यमुना जी का प्रसाद वितरण कर जयघोष आदि के लिए प्रेरित किया गया। यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल से भी आग्रह किया कि वे भी आगामी आरतियों में शामिल हों और सब दिल्लीवासी मिलकर यमुना जी को मनायें। यमुना जी सूर्यदेव की पुत्री तथा यमराज की बहन हैं। हिन्दू शास्त्रों में इनका विशेष महत्व है। इस बात को ध्यान में रखते हुए काउंसिल द्वारा आध्यात्मिक तथा धार्मिक रूप से उन्हें मनाने की कोशिश की गई व पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग, रोहिणी से प्रबुद्ध समाजसेवी श्री अनिल अग्रवाल, यमुना बाजार स्थित प्राचीन शिव काली मंदिर के बाबा सुन्दरनाथ जी महराज, यमुना साधक व समाजसेवी श्री पंकज सिंह, श्री मनोज अग्रवाल, श्री आशीष हंगसा, श्री योगपाल सिंह, श्रीमती बबिता शर्मा आदि शामिल हुए। आरती से पूर्व लगभग 300 बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए इस्कॉन मंदिर के माध्यम से भोजन वितरण किया गया। मनोज अग्रवाल (सुरक्षा प्रमुख) 9910306620 योगपाल सिंह (यमुना साधक) 9899884610 मुन्शीरजा (कार्यालय) 011-35977001


















 

Comments

Popular posts from this blog

Interview given outside MCD Primary School , K-Block , Kalkaji. Kapil Garg Co-convener, Cultural Department, South Delhi, Lok Sabha, BJP . MCD प्राइमरी स्कूल , K–ब्लॉक , कालकाजी के बाहर दिया गया साक्षात्कार | कपिल गर्ग सह–संयोजक, सांस्कृतिक विभाग , दक्षिण दिल्ली, लोकसभा ,भाजपा

Recently, met Shri Atul Garg Ji, Lok Sabha MP from Ghaziabad, Uttar Pradesh and co-in-charge of Delhi Assembly elections, at the BJP headquarters and informed him about the activities of Yamuna Parivar related to Yamuna ji in Delhi. Kapil Garg, Director, Yamuna Parivar Council बीते दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लोकसभा सांसद व दिल्ली विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी श्रीमान अतुल गर्ग जी से भाजपा मुख्यालय में भेंट हुई व उन्हें दिल्ली में यमुना जी से संबंधित यमुना परिवार की गतिविधियों की जानकारी दी। कपिल गर्ग, निदेशक, यमुना परिवार काउंसिल