आज दिनांक 12.05.2024 भारतीय जनता पार्टी, दक्षिण दिल्ली जिला कार्यालय, ओखला इंडस्ट्रीयल एरिया में दक्षिण दिल्ली जिले की संस्कृति विभाग की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमान् सदानंद तनावड़े जी का मार्गदर्शन व राजनैतिक अनुभव प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण दिल्ली लोकसभा, संस्कृति विभाग के संयोजक श्री देवेन्द्र सेजवाल जी ने की। साथ ही इस मौके पर दिल्ली प्रदेश से पार्टी का कार्य देख रहे दक्षिण दिल्ली के इंचार्ज श्री ऋषि साहनी जी, दक्षिण दिल्ली, भाजपा कोषाध्यक्ष श्री मोहित गोयल जी व सदस्य श्री डी.एस. सरन जी मौजूद रहे। कपिल गर्ग, सह-संयोजक, संस्कृति विभाग, दक्षिण दिल्ली लोकसभा, भारतीय जनता पार्टी






 

Comments